विकास यात्रा (ग्वालियर ग्रामीण) सरकार शहरों की तरह गाँवों में भी बुनियादी सुविधाएँ सुदृढ़ कर रही है: कुशवाह

0
122

ग्वालियर, गाँवों में शहरों की तरह बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। सरकार की मंशा है कि गाँवों की मूलभूत सुविधायें इतनी मजबूत हों कि शहरवासी गाँव के शुद्ध वातावरण में रहने के लिये आकर्षित हों। इसी सोच के साथ गाँवों में अच्छी सड़कों का जाल, शिक्षा के लिये सीएम राईज स्कूल, सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नल के जरिए हर घर में जल और घरेलू जरूरत के लिये चौबीस घंटे बिजली देने के सफल प्रयास सरकार ने किए हैं। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम बहांगीकला, सांतलपुर व इकहरा गाँव में आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम में कही।

विकास यात्रा (ग्वालियर ग्रामीण)
विकास यात्रा (ग्वालियर ग्रामीण)

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने रविवार को विकास यात्रा के दौरान लगभग 7 करोड़ 82 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम बहांगीकला व सांतलपुर की नल-जल योजना, दुहिया – सांतलपुर व बिजौली से बहांगीकला तक बनने जा रही डाम्बरीकृत सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। श्री कुशवाह ने सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लभान्वित हितग्राहियों और निर्माण कार्यों का हिसाब-किताब के पर्चे पढ़कर भी सुनाए। विकास कार्यों व जनकल्याण का हिसाब-किताब सुनकर ग्रामीणों ने खूब तालियाँ बजाईं और सरकार के प्रति धन्यवाद जाहिर किया।

LEAVE A REPLY