वार्ड-11 में 18.66 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्वालियर , ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा शुक्रवार वार्ड 11 के महाराजा मानसिंह कॉलेज, चार शहर का नाका के सामने वाली गली से प्रारंभ हुई।
विकास यात्रा के दौरान यात्रा प्रभारी श्रीमती अनीता गुडडू रत्नाकर, पूर्व पार्षद प्रदीप रत्नाकर, मंडल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा, रामवतर बैस,शीतल अग्रवाल,श्री महेश गौतम, उपेंद्र परमार, जगराम कुशवाह, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कुटियाना मोहल्ला में एक अत्यंत गरीब परिवार के दिव्यांग बच्चे की बीमारी को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर बीपीएल कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इसके पश्चात विकास यात्रा गोश पुरा नंबर 1 पहुंची जहां श्री प्रदीप प्रजापति ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं, लेकिन अभी तक उनका श्रमिक कार्ड नहीं बना है उनका उसी समय उनका मजदूरी कार्ड बना कर दिया गया।
विकास यात्रा यादव मोहल्ला, बटोही राजावत से पेठावाली गली, ठाकुर मोहल्ला, कंट्रोल वाली गली, हीरा धाकरे गली से भैरव बाबा मंदिर, देवेंद्र चैहान एवं धीरज चैहान की गली, पुरानी पुलिस चैकी, कुटियाना मोहल्ला, पत्ती कारखाना, खंडेश्वरी मंदिर से मुकेश अग्रवाल के घर तक, खिलौना टेंट, फतेह सिंह राजपूत एवं अशोक यादव की गली, अनिल यादव के घर से भैरव मंदिर होते हुए जगदीश पटेल की गली में निकाली गई। वहीं पूर्व श्री गुड्डू रत्नाकर की गली में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। वार्ड 11 में 18 लाख 66 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
विकास यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि बारिश या अन्य मौसम में विद्युत पोलों में करंट की समस्या के निराकरण के लिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्युत पोलों में नीचे प्लास्टिक के पाइप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खंभों के ऊपर रबड़ वाले कंडक्टर लगाए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर विकास को गति प्रदान की जा रही है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के निराकरण के लिए अनेक कार्य कराए गए हैं तथा निरंतर विकास कार्य चलते रहेंगे। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में अच्छा अस्पताल, अच्छा विद्यालय, अच्छे पार्क सहित अन्य कई मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा निरंतर विकास कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर राशन पर्ची एवं पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही लाडली बहना योजना के तहत सभी पात्र बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।












