ग्वालियर – ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके से पुलिस ने एक स्मैक तस्कर महिला को दबोचा है जिसके कब्जे से ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद की है पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी के पड़ाव थाना इलाके के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक महिला तस्करी के लिए पहुंचने वाली है जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को मौके से दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद की है पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 2500000 रुपए आंकी जा रही है आरोपी महिला का नाम हिना जाटव है पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है जिससे अन्य आरोपियों की धरपकड़ भी की जा सके. महिला नशा तस्करों के लिए कैरियर का काम करती थी इस आधार पर इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है.












