ग्वालियर – केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 9 अप्रैल को ग्वालियर के प्रवास पर आयेंगे। तोमर इस दिन प्रात:काल लगभग पौने 8 बजेरतलाम भिण्ड एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री तोमर 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में पहुँचकर लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे साइंस कॉलेज के सामने स्थित अचलनाथ शीशमहल में गहोई वैश्य समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुँचेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 11.45 बजे जबलपुर – निजामुद्दीन एक्सप्रेस से नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।












