ग्वालियर – प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा 9 अप्रैल को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे। सखलेचा इस दिन प्रात: 11 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे।

ग्वालियर प्रवास के दौरान मंत्री सखलेचा 9 अप्रैल को दोपहर लगभग 12.15 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सभागार में पहुँचेंगे और लघु उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में सम्मिलित होंगे। सखलेचा इसके अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।












