ग्वालियर
ग्वालियर चंबल संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंच तीन दिवसीय सांसद (राज्यसभा) खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जिसमें शामिल खिलाड़ियों को उन्होंने प्रोत्साहित किया। साथ ही ऐसा कार्यक्रम हर साल 7 दिवसीय होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। और राहुल गांधी की यात्रा पर भी तंज कसा।
आडवाणी जी के जीवन की तपस्या ही जनसेवा रही है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे हमारे भविष्य के खिलाड़ियों का परिचय भारत के पटल पर ही नहीं बल्कि विश्व के पटल पर दिखना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आडवाणी जी के जीवन की तपस्या ही जनसेवा रही है। उनका जीवन संघर्ष का जीवन रहा है। उनका जीवन भारत माता की सेवा का जीवन रहा है। वे हम सब के सर्व मान्य हैं। और आज मन में खुशी और उमंग है। कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित हो रहे हैं। जिसके लिए में सरकार को प्रधानमंत्री जी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं।
पीड़ित परिवार के घर छोड़ने पर बोले सिंधिया
भंवरपुरा गैंगरेप कांड में पीड़ित परिवार द्वारा गांव छोड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योति सिंधिया ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहा है कि इस प्रकार का घिनौना और अमानवीय तृतीय करने वालों की सजा ऐसी होनी चाहिए कि इस प्रकार के कृति को करने से पहले लोग सोने से भी डरें। आपको बता दें कि भंवरपुरा गैंगरेप कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की फसल और घर को भी बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया है। उसके साथ ही एक आरोपी को जल्दी ही पुलिस गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
आगरा से ग्वालियर पहुंचने में नहीं लगेगा समय
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा आते हुए तो ज्यादा समय नहीं लगता था लेकिन आगरा से ग्वालियर आते हुए धौलपुर आदि मार्गों के माध्यम से काफी समय लग जाता था लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत 88 किलोमीटर की नई एलाइनमेंट सड़क का निर्माण जल्दी ही किया जाएगा जिससे लोगों को ग्वालियर से दिल्ली पहुंचने में सड़क मार्ग से भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट भी लगभग पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है जल्दी ही इसका शुभारंभ भी किया जाएगा
कांग्रेस पर साधा निशाना
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तो सदैव कहता हूं कि उनका स्वागत है अभी तो i.n.d.i.a मैं क्या घमासान मचा हुआ है यह तो आप देख ही रहे हैं से साथी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां से यात्रा गुजर रही है वहां वहां भांडे फूट रहे हैं।












