ग्वालियर – अरोग्यधाम चिकित्सलय एवं अनुसंधान केंद्र सेवा भारती व मोहन लाल सराफ मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट मुरार ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 फरवरी 2024 रविवार को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन अरोग्यधाम चिकित्सलया के कुशल चिकित्सको द्वारा किया जाएगा।
शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शांति नेत्रालय हायर सैकेंडरी स्कूल के सामने बारादरी चौराहा मुरार में आयोजित किया जाएगा।शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा।यह शिविर हर माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाएगा।शिविर की जानकारी देते हुए अरोग्यधाम संचालन समिति के सदस्य मधुसुदन सिंह भदोरिया ने बताया कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में विशेष रूप से सभी नेत्र रोगियों की नजर,चश्मे, काला पानी,मोतियाबिंद,नासूर पर्दे की बीमारी की जांच निःशुल्क की जाएगी।
परीक्षण उपरांत मरीजों के ऑपरेशन आरोग्यधाम चिकित्सालय में दिनांक 5 फरवरी 2024 सोमवार को निःशुल्क किए जाएंगे।मरीज को अपने साथ कोई भी आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।इस मौके पर सचिव अनूप अग्रवाल, विष्णु जैन, जितेंद्र उपस्थित रहे।












