पार्वती नदी में दो आदिवासी युवक बह गए

0
191

ग्वालियर –  जिले के भितरवार में पार्वती नदी में दो आदिवासी युवक बह गए। इनमें एक युवक की डूबने से मौत होने की खबर है लेकिन उसका अभी तक शव नहीं मिला है। भितरवार पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में इस युवक की खोजबीन में जुटी हुई है ।

भितरवार थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय भी अपने सहयोगियों के साथ पार्वती नदी में उतर कर लापता युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं ।दरअसल टेकनपुर के रहने वाले सुकडू आदिवासी अपनी बहन के घर भितरवार तहसील के बांसौड़ी गांव में गया था। सुकडू सोमवार को अपने बहनोई के साथ पार्वती नदी पार कर रहा था।

लेकिन नदी की तेज धार में जीजा साले दोनों बह गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से जीजा हरदेव आदिवासी को ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन उसका साला सुकड़ु घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला है। उसके नदी में दूर बह जाने अथवा डूबने की संभावना है। रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन में जुटी हुई है ।

LEAVE A REPLY