ग्वालियर – सहित मध्य प्रदेश के समस्त सरकारी विभागों के विनियमित कर्मचारियों ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है। उनकी एक सूत्री मांग है कि उनका पूर्ण रूप से नियमितीकरण किया जाना चाहिए ।
इस मुद्दे पर ग्वालियर के फूलबाग मैदान में सोमवार को सभी सरकारी विभागों में पदस्थ विनियमित कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
स्थानीय स्तर पर सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। और फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो भोपाल में भी जाकर आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।












