आपके घर की अनुपयोगी वस्तु से किसी जरूरतमंद के घर की होगी आवश्यकता पूर्ण

0
106

शासकीय अधिकारी अपने घर की अनुपयोगी वस्तुओं को देंगे 3 आर मार्ट में

ग्वालियर –  नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत फूलबाग बोट क्लब में 3 आर मार्ट तैयार किया गया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं को रिड्यूस, री साइकिल एवं रीयूज के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाया जा सके। इस 3आर मार्ट का निरीक्षण आज रविवार को कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह द्वारा किया गया।

फूल बाग पर स्थापित किए गए 3 आर मार्ट में विभिन्न स्व सहायता समूह द्वारा लोगों के घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को पुनर उपयोग में लाकर दूसरों के उपयोग के लिए आवश्यक एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। जिसे देखकर कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त  हर्ष सिंह ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए अपना सुझाव दिया कि शहर के सक्षम नागरिक अपने घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को यहां 3 आर मार्ट में दें, जिससे वह वस्तुएं दूसरों के काम आ सके और 3 आर का कांसेप्ट पूर्ण हो सके।

इसके लिए उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत शासकीय अधिकारियों द्वारा की जावे, जिसमें माननीय न्यायाधीश, संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, सभी अपर कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर, पुलिस, प्रशासन एवं समस्त विभागों के अधिकारी प्रथम चरण में अपने घरों की अनुपयोगी ऐसी वस्तुएं जिन्हें रिड्यूस, री साइकिल अथवा रीयूज़ किया जा सके, जिसमें कपड़े, किताबें ,पेपर ,लोहा, प्लास्टिक , जूते एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि अपने घर पर निकाल कर तैयार रखें, नगर निगम का वाहन उनके घर से वह वस्तुएं एकत्रित कर 3 आर मार्ट तक पहुंचाएगा। यहां पर वह वस्तुएं जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पहले फोन पर सूचना दी जाएगी और वह अपना सामान निकाल कर निगम के वाहन को दें।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  आरके वास्तव,  मुकुल गुप्ता, सीसीओ  सुशील कटारे, नोडल अधिकारी  शिशिर वास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY