दो भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई के साथ जमकर मारपीट की और उसे चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया

0
116

पारिवारिक विवाद के चलते सगे भाइयों में हुए झगड़े में दो भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई के साथ जमकर मारपीट की और उसे चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया इसके बाद घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के दाऊजी का मोहल्ला इलाके की है। जहां देर रात 11:30 बजे अर्जुन प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल प्रजापति पर उसके ही दो सगे भाइयों बंटी प्रजापति और नत्थू प्रजापति द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि इन लोगों में आपस में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है

और शराब के नशे में आए दिन यह लोग झगड़ते रहते हैं और इसी झगड़े में सगे भाई को चाकुओं से हमला कर घायल किया गया है जिसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है और उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

LEAVE A REPLY