शिवपुरी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक चार साल के मासूम सहित मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कार में दो बच्चे सहित 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार ग्वालियर के रहने वाले है, जो राजस्थान के सिमरानिया के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास तेज रफ्तार कार की की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिंड़त हो गई।
मृतक ग्वालियर के किला गेट के रहने वाले हैं। ग्वालियर के बाबूलाल अग्रवाल की पत्नी जयमाला उनका बेटा नितेश अग्रवाल और 4 साल का पोता की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 4 साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कार में दो बच्चे सहित 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार ग्वालियर के रहने वाले है, जो राजस्थान के सिमरानिया के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास तेज रफ्तार कार की की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिंड़त हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 4 साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।