विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगीः ऊर्जा मंत्री  तोमर

0
120

विकास पर्व

विकास पर्व के तहत ऊर्जा मंत्री  तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 2 करोड 67 लाख के विकास कार्यों का किया भूूमि पूजन एवं लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री  तोमर भूमि पूजन के दौरान लाईन नम्बर 4 में कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया

ग्वालियर –  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास पर्व के तहत उपनगर ग्वालियर में 2 करोड 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया और कहा कि विकास यात्रा के दौरान जो वायदे आपसे किए थे उनको विकास पर्व के दौरान पूरा किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी। साथ ही कहा कि ग्वालियर अब बदल रहा है और इस बदलते ग्वालियर में प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, सीवर एवं विद्युत आदि से संबंधित विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। साथ ही कहा शीघ्र ही बिरला नगर प्रसूति गृह का लाभ क्षेत्र के आमजन को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें बच्चों के लिये एसएनसीयू यूनिट बनाई जा रही है। जिससे क्षेत्र के नवजातों को जेएएच या जिला अस्पताल नहीं जाना पडेगा। बहोडापुर पर 30 बेडेड अस्पताल बन रहा है। इसके साथ ही संजीवनी क्लीनिकों का विस्तार भी किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 4,5 व 15 में 2 करोड 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड क्रमांक 5 में नीम वाली माता शील नगर में सीसी रोड का भूमि पूजन किया। वार्ड 4 में मिर्जापुर किरण भदौरिया भरोसीलाल किरार, किरार भवन एवं भगवानदास प्रजापति के मकान तक सीसी रोड, घाटमपुर शासकीय स्कूल के पास सीसी रोड, चंद्रनगर ठाकुर मोहल्ला  राधेश्याम जी वाली में सीसी रोड, मोहिते गार्डन से सुरभि स्कूल तक सीसी रोड एवं स्टोर एरिया पार्क में गेट एवं रेलिंग कार्य का भूमि पूजन किया।

इसके साथ ही वार्ड 15 में शासकीय प्राथमिक विद्यालय लाइन न. 4 की मरम्मत के कार्य, संजय नगर की विभिनन गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य, बीजासेन माता मंदिर के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य,  सिंकदर नरवरिया जी वाली गली में सीसी रोड निर्माण कार्य, वैष्णोपुरम औतार सिंह बैस वाली गली में सीसी रोड, नहर पट्टा कालीन कारखाना के पास सीसी रोड का, प्रजापति मोहल्ले में सीसी रोड का एवं  कृष्ण नगर गदाईपुरा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  प्रयाग तोमर,  बृजमोहन शर्मा, पार्षद श्रीमती रेखा चंदन राय, देवेन्द्र राठौर,  शैलू चैहान,  चंदू परमार, श्रीमती सपना राजावत सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लाइन नम्बर एक स्थित शा.मा. विद्यालय में वोल्टास कंपनी ने दिया फर्नीचर व वाटर कूलर

वार्ड 12 के लाइन नम्बर 1 में स्थित शा.मा.विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए 125 कुर्सी टेबल व शुद्ध जल के लिए एक वाटर कूलर वोलटास कंपनी ने अपनी सीएसआर मद से दिया। जिसका शुभारंभ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने फीती काटकर किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री  तोमर ने आंगनवाडी केन्द्र में पौधारोपण भी किया और कहा कि हमारे नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिये मैं प्रतिबद्ध हॅू। उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिये दो सीएम राइज स्कूल बनाये जा रहे हैं, शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही रेशम मिल में कन्या हाई स्कूल, डीआरपी लाइन में हाई स्कूल तथा अन्य सरकारी स्कूलों में फर्नीचर व अन्य व्यवस्थायें सुव्यवस्थित की जा रही हैं। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती मीरा मानसिंह राजपूत, वोल्टास कंपनी के  पंकज,  हरिचरन सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान ऊर्जा मंत्री  तोमर ने विनय नगर के विभिन्न सेक्टर में स्कूटी ड्राइव की और लाईन नंबर 4 में भूमि पूजन के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ भोजन किया !

LEAVE A REPLY