चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न 

0
143
चिकित्सकों व स्टाफ के लिये हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिये भूमि आवंटन का प्रस्ताव कलेक्टर को प्रस्तुत करने का निर्णय
ग्वालियर  –  चिकित्सकों एवं स्टाफ के लिये हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाए। भूमि आवंटन के पश्चात हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की डीपीआर भी तैयार की जाए। संभागीय आयुक्त  दीपक सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के निर्माण कार्य, रेस्टोरेशन कार्यों को निर्माण एजेन्सी के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जाए। महाविद्यालय के उपयोग हेतु प्रिंटिंग, स्टेशनरी एवं निर्धारित प्रपत्रों को शासन की प्रक्रिया का पालन करते हुए क्रय किया जाए। महाविद्यालय के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर विज्ञप्ति जारी की जाए।
संभागीय आयुक्त  दीपक सिंह ने बैठक में यह भी कहा कि नियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ के विरूद्ध भी जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में डीन मेडीकल कॉलेज, अधीक्षक जेएएच, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY