फिर सड़क पर उतरा मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों को सिखाया सबक

0
130

ग्वालियर शहर में एक बार फिर मोबाइल कोर्ट का यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आयोजन किया गया। स्थानीय फूलबाग चौराहे पर महिला मजिस्ट्रेट महिला पुलिस कर्मचारी और अन्य महिला महिलाओं द्वारा करीब दो घंटे से ज्यादा तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई। इनमें चार पहिया वाहनों में कांच पर फिल्म लगाकर चलने वाले मोबाइल पर बात करते-करते गाड़ी चलाने वाले बिना पंजीयन और बीमा के गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई का विशेष फोकस रहा। खास बात यह रही कि इस चेकिंग अभियान में कई सत्तारूढ़ दल के भाजपा नेता भी फंस गए। जिन्हें बमुश्किल चेकिंग प्वाइंट से छुटकारा मिला और उन्हें भविष्य में गलती नहीं दोहराने की शर्त पर मोबाइल कोर्ट में चेतावनी के साथ छोड़ा ।

दरअसल पिछले दिनों जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी सी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने मोबाइल कोर्ट का आयोजन भी फूलबाग चौराहे पर किया गया था। ठीक इसी तरह गुरुवार को जो कार्रवाई की गई उसमें पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित यह कार्रवाई थी। जेएमएफसी शिवानी शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई शहर के कई चौराहों पर की गई। इनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। इस दौरान फूलबाग चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवानी शर्मा का कहना है कि जब आधी आबादी महिलाओं की है तो महिलाएं बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकती हैं और दूसरे लोगों से भी करवा सकती हैं ।क्योंकि शहर का व्यवस्थित यातायात ही विकास की पहली सीढी़ है ।लगातार समाजसेवी संस्थाओं एवं पुलिस की कार्रवाई के बावजूद लोग यातायात नियमों की अवहेलना करते जा रहे हैं इसलिए यह कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY