भोपाल/ग्वालियर – मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा ने पिछले चुनाव में विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव मैदान में बाज़ी मारी… जिसमें 8 एसटी और 7 एस सी वर्गों के प्रत्याशी शामिल हैं.. जिसमें 6 पूर्व मंत्रियों और कुछ पूर्व विधायकों पर भाजपा ने फिर हिम्मती दांव खेला.. ताज़ा सूची में 14 उम्मीदवार पचास साल से कम उम्र के हैं.. सूची में भी 12 नए चेहरे.. बीजेपी को वशंवाद से परहेज़ रहा लेकिन कई नेताओं को रिश्तेदारों को मिले टिकट.. प्रदेश अध्यक्ष BJP वीडी शर्मा का दावा के प्रत्याशी में अब कोई परिवर्तन नहीं होगा…

याद रहे कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की कल दिल्ली में सम्पन्न हुई बैठक के बाद मप्र के 39 और छग के 21 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची आज जारी की…उधर, प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से समन्वय के अभाव में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की छुट्टी हो गई है.. कॉंग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को मिली ज़िम्मेदारी… कॉंग्रेस का दावा है कि जल्दी ही ६६ विधानसभा लगातार पराजित होने वाली सीटों पर करेंगे.. उम्मीदवारों की घोषणा।












