महाराष्ट्र सरकार सदन की कार्यवाही स्थगित कर जनता के मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है

0
96

नाना पटोले सांसद राउत के बयान का समर्थन नहीं, विधानसभा अध्यक्ष को इस पर फैसला लेना चाहिए घरेलू गैस सिलेंडर की दाम में वृद्धि, महंगाई और किसान मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मुंबई – सांसद संजय राउत ने विधान मंडल को लेकर जो बयान दिया है, वह आपत्तिजनक है। ऐसे में इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। किसी को भी विधान मंडल के अपमान करने का अधिकार नहीं है। यह प्रदेश की जनता का भी अपमान है। यह बात महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कही है। उन्होंने कहा की जब भाजपा ने सदन में इस संबंध में विशेषाधिकार हनन पर प्रस्ताव लाने की बात कही तो इसका कोई विरोध नहीं हुआ। पटोले ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को इस पर तत्काल फैसला देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की इसके साथ राज्य की जनता के मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं और इस पर भी चर्चा होनी चाहिए थी। लेकिन सत्ता पक्ष सदन की कार्यवाही को स्थगित कर लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है। विधानभवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बुधवार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। बीजेपी सरकार ऐसे फैसले लेकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। कृषि पंप का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है।

विपक्षी दल इन सभी मुद्दों पर सदन में चर्चा करना चाहती है। ये जनता के अहम मुद्दे हैं और इस पर सदन में चर्चा जरुर होनी चाहिए थी लेकिन सत्ताधारी दल इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। सत्ता पक्ष जनता से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है। यही वजह है की एक तय रणनीति के तहत सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विधानमंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्षी दलों ने विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने घरेलू गैस के दाम कम करने, किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली दो वरना कुर्सी खाली करो, देशद्रोही सरकार पर धिक्कार है, किसानों की बिजली काटना बंद करो, जैसे कई नारे लगाए।

LEAVE A REPLY