मीरा रोड मर्डर: सेक्स एडिक्ट था मनोज साने

0
151

मुंबई – मुंबई से सटे मीरा रोड में सरस्वती वैद्य हत्याकांड में हर रोज नया खुलासा हो रहा है। अब जो नया खुलासा सामने आया है उसके मुताबिक हत्यारा मनोज साने सेक्स एडिक्ट था. यह बात पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लगातार अश्लील वेबसाइटों पर सक्रिय रहता था।

मनोज साने हेज़ल, ओके क्यूपिड जैसे डेटिंग ऐप पर सक्रिय था और कई लड़कियों के संपर्क में था। साथ ही, साने को सेक्स की लत थी। वह लगातार पोर्न वेबसाइट्स पर विजिट कर रहा था। यह भी पता चला है कि उसके मोबाइल फोन में कई अश्लील तस्वीरें सेव हैं। जब इस बात की जानकारी उसकी लीव इन पार्टनर सरस्वती को मिली तब दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने कहा कि इस लड़ाई के कारण मनोज ने सरस्वती की बेरहमी से हत्या कर दी।

जब पुलिस ने 4 जून को आरोपी साने के ब्राउज़िंग इतिहास की जाँच की, जिस दिन सरस्वती की हत्या होने का संदेह था, तो पुलिस ने पाया कि उसने साइट पर गूगल पर सवाल पूछा था कि शरीर को सड़ने से बचाने के लिए क्या किया जाए। उसने श्रद्धा वालकर और आफताब पुनावाला हत्याकांड का आधार बनाया और शवों को नष्ट करने के लिए वूड कटर तथा लादी कटर लाया।

पुलिस ने कहा कि इसका इस्तेमाल करके उसने अंगों को कुकर में पकाया, फिर उन्हें मिक्सर में पीसकर नष्ट कर दिया। कहा जाता है कि आरोपी साने ने मृत महिला सरस्वती वैद्य के शरीर को क्षत-विक्षत करने से पहले उसका गला घोंट दिया था। यह घटना 4 जून को हुई थी। आरोपी साने ने शव को ठिकाने लगाने के लिए सरस्वती वैद्य के शव के तीन कटर से 20 टुकड़े कर दिए। शरीर के कुछ टुकड़े किचन में भी थे। आरोपी ने दुर्गंध से बचने के लिए शरीर के अंगों को प्रेशर कुकर में पकाया। पुलिस ने कहा कि शरीर के अंगों को पकाने के बाद, आरोपी ने उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में भरकर ठिकाने लगाने का इरादा किया।

LEAVE A REPLY