आईपीएल फाइनल देखने भारत आयेंगे बांग्लादेश , श्रीलंका और अफगानिस्तान

0
138

मुम्बई  – इसी माह 28 मई को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल को देखने के लिए तीन पड़ोसी देशों बांग्लादेश , श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी भारत आयेंगे। इसी दौरान एशिया कप को लेकर जारी विवाद का भी हल निकलने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा कि एशिया कप के आयोजन स्थल का फैसला आईपीएल फाइनल के बाद होने वाली बैठक में किया जाएगा जिसमें एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे।

जय शाह ने कहा,‘‘ अभी तक एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर फैसला नहीं किया गया है। हम अभी आईपीएल में व्यस्त थे लेकिन श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारी आईपीएल फाइनल देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं हम इस पर चर्चा करके सही समय पर फैसला करेंगे।

इस साल एशिया कप की मेजबानी पाक का मिली है पर भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरे से माना कर दिया है। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा जिससे कि चार मैच का आयोजन उनके देश में हो सकता है।

एसीसी के सूत्रों के अनुसार सेठी के इस फार्मूले के अनुसार श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान के लीग चरण के चार मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि भारत अपने मैच अन्य जगहों पर खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच श्रीलंका में खेला जा सकता है हालांकि पीसीबी यह मैच दुबई में करवाना चाहता है। भारतीय बोर्ड हाइब्रिड मॉडल पर भी तैयार नहीं है जिससे विवाद गहरा गया है।

LEAVE A REPLY