ग्वालियर – भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली जमदारा में विकास कार्यों का अभाव है । उसे विश्व पटल पर लाने के लिए सौन्दर्यीकरण एवं विकास सर्व सुविधायुक्त प्रदेश सरकार को करना चाहिए । ब्राह्मण समाज , ग्वालियर द्वारा दिनांक 9 अप्रैल रविवार को प्रातः 7:00 बजे सनातन धर्म मंदिर, ग्वालियर से भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली दर्शन एवं अमृत कलश यात्रा ग्वालियर से जमदारा जाएगी । जहां पर जमदारा में भगवान श्री परशुराम जी की जन्म स्थली में स्वच्छता अभियान के तहत अपना श्रमदान 10:00 बजे से 1:00 बजे तक करेगी ।

उसके साथ साथ भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली से जल कलश में भरकर ग्वालियर के सभी मंदिरों जिसमे प्राचीन भगवान श्री परशुराम परिवार मंदिर,बाबन पायगा नई सड़क, घासमंडी मुरार,रामकुई, गेंडे वाली सड़क पर भेंट किया जाएगा। जिससे अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जी का अभिषेक एवं भगवान श्री परशुराम जी की निकलने वाली पालकी में निकलने वालें 501 कलशों में अमृत जल को डाला जाएगा। एवं अमृत का पूजन 10 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे प्राचीन भगवान श्री परशुराम परिवार मंदिर,बाबन पायगा, नई सड़क मंदिर में साधू संत महंतों के सानिध्य में किया जाएगा। एवं भगवान परशुराम पालकी में निकलने वाले कलशो में अभिमंत्रित रुद्राक्ष भी रखें जाएंगे। इसके लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से होंगे।
, सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आनंद नारायण गौड़, अंतर्राष्ट्रीय जिझोतिया ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश संयोजक राम नारायण मिश्रा , सर्व ब्राह्मण परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा पंजाबी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कुलबीर भारद्वाज,ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष नरेश कटारे , कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ ओ एन कौल, नेहा कौल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ अशोक मिश्रा,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष एस के शर्मा, आदि गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष महेश मिश्रा ब्राह्मण सभा ठाठीपुर के अध्यक्ष विकास शर्मा, एवं भगवान परशुराम पालकी समिति के अध्यक्ष तीरथ मिश्रा, संरक्षक महेश मुदगल, अशोक पटसारिया,रामबाबू कटारे, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शशीकांत दीक्षित, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, भार्गव युवा समाज के अध्यक्ष संगम भार्गव,पालकी समिति के महामंत्री सोनू बाजपेई, प्रवक्ता गिर्राज गुरु, कार्यालय मंत्री हेमंत एडिशन शर्मा , मुख्य महिला संरक्षिका श्रीमती मधु भारद्वाज, अध्यक्ष शोभलेष तिवारी, हेमलता बुधौलिया, लक्ष्मी शर्मा, सनाढ्य महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती ममता कटारे, भार्गव महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती अनिता भार्गव, जिझोतिया ब्राह्मण समाज की महिला संयोजक श्रीमती अनिता रिछारिया आदि मुख्य हैं।












