मेडीकल कॉलेज में एनएमसी की टीम के निरीक्षण से अफरा तफरी

0
106

जबलपुर – नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की टीम अचानक निरीक्षण करने पहुंच गई। कालेज और अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही सूचना मिली, अफरा तफरी की स्थिति मच गई। सभी विभागों में डॉक्टर अधिकारी कर्मचारी पहुंचना शुरु हो गये। निरीक्षण के समय कॉलेज डीन डॉ गीता गुइन, डॉ मो.परवेज सिद्दकी डॉ आशीष शिरीषकर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे। गौरतलब है की एनएमसी की टीम मेडिकल कॉलेज की २५० एमबीएस की सीटों पर निरीक्षण कर रही है।

 मेडीकल कॉलेज में एनएमसी की टीम के निरीक्षण से अफरा तफरी

वर्तमान में कुल १५० सीट हैं जिन्हें बढ़ाकर २५० सीट की जा रही हैं। वहीं पीजी सीटों के बढ़ाए जानी है इसका भी निरीक्षण किया जा रहा है। तीन भागों में बंटी टीम सबसे पहले तीन सदस्य सर्जरी विभाग दूसरी टीम आर्थो और तीसरी टीम पल्मोनरी मेडिसिन, साइकेट्रिक विभाग पहुंची। टीम द्वारादस्तावेजों का अवलोकन किया, डिक्लरेशन फार्म चेक किया। इसके बाद फेकल्टी की उपस्थिति देखी गई। टीम द्वारा दोपहर बाद कॉलेज परिसर की व्यवस्थाएं देखने पहुंची। देर शाम टीम ने विभिन्न विभागों की रिपोर्ट की जांच की।

LEAVE A REPLY