ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विभिन्न स्थानों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

0
36

ग्वालियर दिनांक 30 अगस्त 2024- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तहत यूनिपेच फैक्ट्री के पास भिण्ड रोड ग्वालियर पर सडक के पास फुटपाथ पर बनी बांस बल्ली की भूस की टाल एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को जे.सी.बी मशीन एवं दल (पूर्व) के द्वारा हटवाया गया। इसके साथ ही  हुरावली चौराहा मुरार ग्वालियर पर लगी गुमटियों को हटवाने की हिदायत दी गई साथ ही स्टैंड बोर्ड एवं सामान इत्यादि जब्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही मे स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन, मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY