बिना अनुमति के बनाये जा रहे अवैध निर्माण पर की कार्यवाही

0
32

ग्वालियर दिनांक 30 अगस्त 2024- नगर निगम सीमांतर्गत बिना अनुमति के अवैध रूप से बनाये जा रहे भवनों पर कार्यवाही कर भवन सामग्री को जब्त किया गया।
भवन अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में बिना अनुमति के बनाये जा रहे भवनों पर कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। जिसके तहत आज जोन 09 वॉर्ड 27 सौदागर संतर मुरार में बिना अनुमति के बन रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक नगर निवेशक प्रदीप जादौन, जोनल ऑफीसर श्रीमती छाया यादव, मदाखलत अधिकारी  शैलेन्द्र चौहान, पुलिस बल और जोन कार्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।
इसके साथ ही भवन अधिकारी यशवंत मेकले के निर्देशन में शर्मा फार्म रोड चौड़े के हनुमान नगर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा हटवाया गया एवं मादाखलत के सहयोग से भवन निर्माण सामग्री जब्त कर भवन निर्माण कार्य बंद कराया गया।

LEAVE A REPLY