स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया स्मार्ट रोड परियोजना अंतर्गत विकास कार्यो का निरीक्षण दिये जरुरी दिशा निर्देश

0
127

स्मार्ट रोड परियोजना के तहत किये जा रहे सभी कार्य को तय समय अवधि मे ही खत्म करे अन्यथा संबंधित कंपनी के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

ग्वालियर  –  स्मार्ट रोड परियोजना के तहत शहर मे किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य अब अंतिम चरण मे है। इस परियोजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर नें बुधवार को निमार्ण स्थल का निरीक्षण किया तथा वहाँ मौजूद सम्बंधित अधिकारियों को समयसारणी के अनुसार कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थे।

श्रीमती माथुर ने सर्वप्रथम महाराज बाडा पहुंचकर विक्टोरिया मार्केट के पास बनने वाले पेस्ड्रस्ट्रियन जोन के कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियो को इस क्षेत्र में पेस्ड्रस्टियन जोन के कार्य को शुरु करने के जरुरी दिशा निर्देश दिये। उन्होने पोस्ट आँफिस सहीत सुभाष मार्केट के सामने किये जा रहे कार्य का भी मुआयना किया और एलएनटी कंपनी के अधिकारियो को कार्य मे तेजी लाने के लिये निर्देश दिये। श्रीमती माथुर ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुये कहाँ कि स्मार्ट परियोजना के तहत किये जा रहे अलग अलग कार्य़ो के लिये श्रमिको की संख्या बढाते हुये कार्य़ को तेज गति प्रदान करे औऱ तय समय अवधि में ही परियोजना से संबंधित सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करे अन्यथा संबंधित निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

श्रीमती माथुर नें इसके बाद स्मार्ट रोड परियोजना के तहत बनाई जा रही छत्री मंडी, कंपू, राजपायगा, जिंसी रोड पर चल रहे स्मार्ट रोड के कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियो को जरुरी निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारीयो नें सीईओ को कार्य की प्रगति रिपोर्ट से संबंधित जानकारी देते हुये बताया कि राजपायेगा सहीत अन्य कुछ रोड पर पानी की लाइन लिकेज की वजह से कार्य में बार बार बाधा आ रही है।

जिस पर सीईओ श्रीमती माथुर ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि गुरुवार को पीएचई व एलएनटी सहीत अन्य संबंधित विभागो की एक संयुक्त बैठक बुलाकर उसमे आपसी समन्वय से लाइन लिकेज की समस्या का हल निकालकर प्राथमिकता मे कार्य़ को पूर्ण करे।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती माथुर ने हुजरात मंडी का भी मुआयना किया। और हुजरात मंडी के शेष अंतिम फिनिसिंग कार्य़ो को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिये संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY