ग्वालियर – ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे 18 अप्रेल से 22 अप्रेल 2023 तक विभिन्न सामाजिक, जनजागरुकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज बुधवार को मंगलधाम वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग नागरिक गणों के लिये वीर सावरकर सरोवर मे म्यूजिकल फाउंटेन के विशेष शो का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर विशेष रुप से उपस्थित थी। श्रीमती माथुर ने बुजुर्गो के साथ बैठकर शो को देखा औऱ उन्हे वीर सावरकर सरोवर और म्यूजिकल फाउंटेन के बारे मे समझाया। बुजुर्गो ने भी म्युजिकल फाउंटेन शो देखकर इसकी काफी तारिफ की औऱ स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती माथुर को इस आयोजन के लिये अपना धन्यवाद दिया और अपना आर्शीवाद भी प्रदान किया।












