घर में जेठानी से हुए विवाद के बाद झगड़ा इतना बड़ा की देवरानी ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए मर्ग कायम कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है। घटना ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर की है जहां पूनम चौहान द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है।
शुरुआती जांच पड़ताल के अनुसार पूनम चौहान का उसकी जेठानी से सुबह विवाद हुआ था और इसी विवाद में झगड़ा इतना बढ़ा की पूनम ने खुद को लाइसेंसी हथियार से गोली मार ली इसके बाद परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी की गोली लगने से घायल महिला ट्रॉमा सेंटर पहुंची है जब भी यहां पहुंचे तो डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था गोली महिला को कब कैसे कहां लगी है अभी इस संबंध में उनके पास पुख्ता जानकारी नहीं है फिलहाल मृतक












