एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से गायब होने के मामले में सरकार को निर्देशित किया है

0
116

ग्वालियर –  हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शिवपुरी के करेरा में रहने वाली एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से गायब होने के मामले में सरकार को निर्देशित किया है कि वह संबंधित पुलिस थाने से इस युवती के बारे में लेटेस्ट अपडेट ले और उसके कथन लेकर न्यायालय में पेश करे। अब इस मामले में 20 सितंबर को सुनवाई होगी। अमानवीय पहलू यह है कि युवती का पति उसे कम दहेज लाने का ताना देकर जमकर मारपीट करता था

और उसके फोटो वीडियो बनाकर युवती के पिता और भाई को व्हाट्सएप पर सेंड करता था । यह देख युवती के परिवार के लोग बेहद सदमे में थे ।वे अपनी बेटी को लिवाने के लिए उसकी ससुराल करेरा पहुंचे लेकिन ससुराल में न तो उन्हें दामाद मिला न ही उनकी लड़की। यह देखकर मायके पक्ष के लोग घबरा गए ।करेरा पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब लड़की के पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। और अपनी बेटी के जीवन पर संकट होने का हवाला दिया।

जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला को निर्देशित किया है कि वह संबंधित थाना प्रभारी को लड़की को बरामद कर उसके बयान लें और पूरे मामले की डिटेल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। दरअसल दतिया के कटापुर में रहने वाले संतोष राजपूत ने 2 साल पहले अपनी बेटी करिश्मा उर्फ ललिता की शादी शिवपुरी के करेरा कस्बे में रहने वाले भज्जू उर्फ संतोष राजपूत के साथ की थी।

शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का उलाहना ससुराल के लोग देते थे। कुछ दिन युवती अपने ससुराल में ठीक रही ।इसके बाद उस पर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। जनवरी महीने में भी युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी किसी तरह पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया। फिर स्थिति ठीक रही लेकिन पिछले महीने दामाद संतोष ने फिर इस लड़की मारपीट की और इस बार मारपीट के वीडियो और फोटो भी युवती के पिता और भाई को भेजे। इसके बाद यह लोग घबरा गए जब मायके पक्ष के लोग अपनी बेटी की कुशलक्षेम लेने करेरा पहुंचे तो वहां दामाद संतोष एवं उनकी लड़की करिश्मा गायब मिली। अब हाई कोर्ट ने करेरा पुलिस से करंट स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और लड़की के कथन के साथ सभी तथ्य सामने रखने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY