शेजवलकर ने शहीद रामअवतार लोधी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया

0
122

ग्वालियर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को शहीद अमर रामअवतार लोधी के शहादत दिवस के अवसर पर ग्राम बरौआ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करते हुए भारत मां के सच्चे सपूत रामअवतार लोधी शहीद हो गए थे । देश व प्रदेश को उन पर गर्व रहेगा कि भारत मां के लिए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

सांसद श्री शेजवलकर ने वहां उपस्थित शहीद के परिवारजनों का हाल चाल पूछा और विश्‍वास दिलाया कि उनकी हर संभव मदद के लिये वह स्‍वयं और प्रशासन हमेशा तत्‍पर रहेगा। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर ने स्‍कूली बच्‍चों को खाना भी परोसा।
इस अवसर पर भा.ज.पा. प्रदेश कार्य समिति के सदस्‍य प्रदुम्‍न सिंह पटेल, क्षेत्रीय पार्षद शिव सिंह यादव, पूर्व मण्‍डल अध्‍यक्ष उदय यादव, महामंत्री महेन्‍द्र मिश्रा, सोनेराम पाल, आशिफ हुसैन, पप्‍पू परिहार,  चन्‍द्रवीर किरार, वीरेन्‍द्र किरार,  बलबीर किरार, रामजीत शर्मा, महेन्‍द्र लोधी सहित अनेक भा.ज.पा. कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY