संत शिरोमणि रविदास जी को नमन कर ग्वालियर जिले में शुरू होंगीं विकास यात्राएँ
ग्वालियर, संत शिरोमणि रविदास जी को नमन करने के साथ ग्वालियर जिले में भी 5 फरवरी को विकास यात्राएँ शुरू होंगीं।

ग्वालियर विधानसभा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 5 फरवरी को लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में रविदास नगर स्थित संत रविदास जी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने के साथ दोपहर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर की विकास यात्रा शुरू करेंगे।
विकास यात्राओं के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण, जन समस्याओं का समाधान, वृक्षारोपण, स्वच्छता इत्यादि रचनात्मक कार्यक्रम, विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद इत्यादि कार्यक्रम होंगे।












