सर्वर ठप, संपत्तिकर व जलकर की होगी ऑफलाइन वसूली

0
108

शहर के नागरिक समय पर संपत्तिकर एवं जलकर जमा कर करें शहर विकास में सहयोग

ग्वालियर।

नगर निगम ग्वालियर के सभी कर संग्रहकों द्वारा शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर एवं जलकर की ऑफलाइन वसूली प्रारंभ की गई है। शहर के सभी संपत्तिकरदाता एवं जलकर दाता समय पर अपना संपत्तिकर व जलकर जमा कर शहर विकास में सहयोग प्रदान करें।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नगर पालिका के ऑनलाइन मे समस्या आने के कारण जलकर, संपत्तिकर व राजस्व कर की रसीदें ऑफलाइन काटने के निर्देश जारी किए तथा सभी कर संग्रकों को रसीद कट्टे जारी कर दिए गए हैं।
निगम आयुक्त सिंह ने सभी एपीटीओ, टीसी व राजस्व टीसी को रसीद कट्टे का रिकॉर्ड अपने पास रखने और पोर्टल चालू होने पर 10 दिन के अंदर उसे ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिए। सभी शहर वासियों से अपील की कि सभी संपत्तिकरदाता एवं जलकर दाता समय पर अपना संपत्तिकर व जलकर जमा कर शहर विकास में सहयोग प्रदान करें।

जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए रविवार अवकाश के दिवस भी शहर की सभी जलकर कैस विंडो खुली रहेगी।
उपायुक्त श्री ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए रविवार के दिन जलकर की कैश विंडो खुली रखने का निर्णय लिया गया है जिससे शहर के जलकर उपभोक्ता अवकाश के दिवस अपना जलकर जमा कर सकें।

LEAVE A REPLY