लोहड़ी दा जशन पारिवारिक मिलन 19 जनवरी को

0
110

पंजाबी सेवा समिति ग्वालियर
पंजाबी समाज के मुख्य पर्व लोहड़ी के आते ही पंजाबी समाज के घरों में उत्साह और खुशी के उमंग भरे पर्व लोहड़ी की तैयारी मैं लग जाते हैं। वैसे तो लोहड़ी का पर्व हर वर्ष 13 जनवरी को ही मनाया जाता है। इस वर्ष भी 13 जनवरी को ही मनाया जाएगा क्योंकि इस पर्व की मान्यता बहुत ज्यादा है। इस दिन लोग अपने घरों में वधु के प्रथम आगमन की एवं पुत्र रत्न के आगमन की प्रथम लोहड़ी के उपलक्ष में इस दिन अपने अपने घरों में अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। इसलिए पंजाबी सेवा समिति (झंग बिरादरी ) लोहड़ी दा जशन माधव मंगलम पैलेस नदी गेट तार घर प्रांगण में स्वर्णिम पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक मिलन कार्यक्रम 19 जनवरी शुक्रवार को समय रात्रि 7:00 बजे से करने जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक रखी गई जिसमें सचिव अजय बत्रा, उपाध्यक्ष अजय सपरा, कोषाध्यक्ष अश्वनी जुनेजा रामलीला समिति अध्यक्ष हरिओम नागपाल, जगन्नाथ पाहवा, तिलक राज बेरी, प्रवीण नागपाल,प्रवीण घई, मनोज जुनेजा,कमल मिगलानी, राम अरोड़ा, करण खुराना, नरेश तलूजा ,नरेंद्र बत्रा, बलदेव खुराना,नरेश अरोड़ा व समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सत्यपाल बत्रा एवं सहसंयोजक राजकुमार बढ़जातयां एवं राकेश अरोड़ा को बनाया गया। मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

LEAVE A REPLY