रोनाल्डो ने 500 गोल का आंकड़ा पार किया

0
153

दुबई। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 500 गोल का आंकड़ा पार कर लिया है। रोनाल्डो ने अपने नये क्लब सऊदी अरब के अल नासर की ओर से चार गोल करने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम की है। अब रोनाल्डो के लीग फुटबॉल में कुल 503 गोल हो गए हैं। 38 साल के रोनाल्डो ने अल नासर की ओर से दोनों हाफ में दो दो गोल दागे। इससे उनकी टीम ने क्लब फुटबॉल में अल वेहदा को सऊदी प्रो लीग फुटबॉल मैच में 4-0 से हरा दिया।

रोनाल्डो ने 500 गोल का आंकड़ा पार किया
रोनाल्डो ने 500 गोल का आंकड़ा पार किया

रोनाल्डो ने इससे पहले रीयाल मैड्रिड, युवेंटस और मैनचेस्टर युनाइटेड की ओर से खेला। उन्होंने सउदी क्लब अल नासर क्लब के साथ विश्व का सबसे महंगा करार किया है। इसके तहत वह जून 2025 तक अल नासर के साथ रहेंगे। क्लब फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन के कारण पांच बार बैलन डी ओर खिताब विजेता यह स्टार खिलाड़ी विश्वकप में नाकाम रहे जिससे उनकी पुर्तगाल टीम को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी।

LEAVE A REPLY