हॉकी के मैदान पर जब ऊर्जा मंत्री और निगमायुक्त ने गोल करने का प्रयास किया

0
163

83वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता पर इंडियन ऑयल का कब्जा

ग्वालियर।

नगर निगम द्वारा आयोजित 83वी अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला इंडियन ऑयल मुंबई एवं एनसीआर प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पेनल्टी शूटआउट से इंडियन ऑयल मुंबई ने एनसीआर प्रयागराज को 3-1 से हराकर सिंधिया हांकी कप पर कब्जा कर लिया। इंडियन ऑयल मुंबई की तरफ से तरविंदर सिंह 15 मिनट एवं हार्दिक सिंह 55 मिनट में मैदानी गोल किया। एनसीआर प्रयाग राज की तरफ से दीपक 40 एवं 58 मिनिट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर के द्वारा कर मुकाबला 2-2 कि बराबरी पर पर दिया। मैच निर्णय के लिए अपनाए गए पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में इंडियन ऑयल मुंबई ने एनसीआर रेलवे को 3-1 हराकर विजेता का स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंंह तोमर तथा नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने भी हॉकी पकड़कर मैदान पर गेंद को गोल में भेजने का प्रयास किया।

खेल भावना का प्रदर्शन करना सबसे बडी जीत: उर्जा मंत्री श्री तोमर

नगर निगम ग्वालियर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर अच्छे आयोजन कर रहा है, जिससे ग्वालियर अंचल के खिलाडियों को अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध हो रहा है। निगम द्वारा प्रतिभावान खिलाडियों को हर स्तर पर प्रशिक्षित किया जाकर अच्छे मौके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह बात उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज 06 दिवसीय 83वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल ने की। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता की विजेता टीम इंडियन ऑयल मुम्बई को 5 लाख की राशि व चमचमाती ट्रॉफी एवं उपविजेता एनसीआर प्रयागराज का 3 लाख राशि के साथ ही चमचमाती ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए।

ये रहे मौजूद
महिला हॉकी एकेडमी परिसर कंपू के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित की गई अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर अतिथियों का स्वागत उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल  सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक नोडल खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा, सुश्री विजेता सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर हमेशा खेलों को बढावा देता है और निरंतर हम अच्छे आयोजन कराने के लिए तत्पर रहते हैं। सिंधिया स्वर्णकप हॉकी प्रतियोगिता एक अच्छा टूर्नामेंट है और हम इसे बेहतर तरीके से आयोजित कर सके इसके लिए हम सभी के आभारी हैं।
इस अवसर पर पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाडी हसरत कुरैसी, हॉकी खिलाडी अरमान कुरेसी, अंतराष्ट्रीय खिलाडी सुश्री इसिका चौधरी,  देवकीनंदन कुशवाह, सहायक कोच नेहा रावत का सम्मान किया गया।

 

LEAVE A REPLY