ग्वालियर में शराब की शॉप पर मुनीम के ऊपर दो बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक लाइसेंसी थी जिसको पुलिस बंदूक के लाइसेंस को नष्ट करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे पर 16 मार्च को एक वाइन शॉप पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर फरार हो गए थे फायरिंग की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे तलाशने के बाद दोनों बदमाशों की पहचान संदीप बंगड़े और रिंकू यादव के रूप में हुई। जिसमे पुलिस ने संदीप को बस स्टैंड से पास से पकड़ लिया जोकि कंपू का रहने वाला है।
पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में बताया कि वाइन शॉप के मालिक से किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था जिसको लेकर बह अपने एक अन्य साथी रिंकू उर्फ हरेन्द्र यादव के साथ जान से मारने की नीयत से एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से 7 नंबर चौराहे पर बनी अंग्रेजी वाइन शॉप पर मुनीम पर फायरिंग करना बताया। आरोपी संदीप अपनी लाइसेंसी 315 बोर की राइफल और हरेंद्र द्वारा 315 बोर राइफल लेकर मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर गए थे। जिसके बाद संदीप ने अपनी बंदूक कंपू थाना में जमा करा दी थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर संदीप की बंदूक का लाइसेंस नष्ट करने की कार्रवाई में जुट गई है। तो वही फरार रिंकू यादव की तलाश शुरू कर दी है।












