जीवाजी विश्वविद्यालय अध्यक्ष पारस यादव औऱ छात्र नेता वंश माहेश्वरी के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया।

0
86

ग्वालियर में आज एनएसयूआई ने जीवाजी विश्वविद्यालय अध्यक्ष पारस यादव औऱ छात्र नेता वंश माहेश्वरी के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश तिवारी के सरकारी आवास के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के जरिये कुलपति की सद्बुद्धि की कामना की गई।

NSUI ने जीवाजी विश्विद्यालय प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि JU प्रबंधन ने यू.जी तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची में बडी धांधली की है,परीक्षा केंद्रों की सूची में शासकीय महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाते हुए प्राइवेट महाविद्यालयों को बनाया गया है। जिसके नाम भी जारी किए है।

Gfx in…

-JU प्रबंधन ने नजदीक में शासकीय कॉलेज होने के बाद भी स्वामी विवेकानंद कॉलेज जौरा महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र कैलारस के सुभास महाविद्यालय को बनाया है।

-एडीएस महाविद्यालय अम्बाह पीएसटी कॉलेज अम्बाह और जय हिंद बिस्मिल कॉलेज अम्बाह का परीक्षा केंद्र पीजी कॉलेज अम्बाह बनाने की बजाय आरवीएस कॉलेज पोरसा को बनाया गया

-जेबी कॉलेज सबलगढ़ के पास वाले शासकीय कॉलेज को छोड़कर इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट साइंस एंड मैनेजमेंट कैलारस को परीक्षा केंद्र बनाया गया

-नियमों को ताक पर रखकर श्योपुर जिले के डॉ अंबेडकर महाविद्यालय वीरपुर का परीक्षा केंद्र कई किलोमीटर दूर मुरैना जिले के सबलगढ़ के कॉलेज में रखा गया

Gfx out….

NSUI ने दूसरा बड़ा आरोप बीती 31 मार्च को हुई जीवाजी विश्वविद्यालय की पीएचडी की परीक्षा से जुड़ा लगाया है। NSUI का आरोप है कि पीएचडी परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को ना तो परीक्षा के बाद उनका स्कोर दिखाई दिया औऱ ना ही प्रोविजनल रिजल्ट से पहले कोई आंसर-की जारी की गई,जबकी नियमानुसार स्कोर भी तत्काल दिखना था,साथ ही परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले आंसर-की भी जारी होनी थी।लेकिन ऐसे हालात में यही लगता है,जीवाजी विश्वविद्यालय में पीएचडी की परीक्षा के नाम पर भ्रष्टाचारी हुई है। सीधे प्रोविजनल रिजल्ट जारी करना यही दर्शाता है। NSUI छात्र नेता वंश माहेश्वरी ने चेतावनी जारी की है। यदि छात्रों के भविष्य से जुड़े दोनों ही मामलों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जल्द बदलाव नहीं किया तो ऐसी स्थिति में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY