कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया तरण पुष्कर का निरीक्षण
ग्वालियर।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज रविवार को नगर निगम के स्विमिंग पूल तरण पुष्कर का निरीक्षण किया तथा तरुण पुष्कर की व्यवस्थाओं को देखा एवं अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। विशेष बात यह थी की कलेक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम पास में बने रूप सिंह स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने पहुंची थी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया गया था। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत विवेक सिंह, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, अनेक एसडीएम, नोडल अधिकारी खेल सतपाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तरण पुष्कर की व्यवस्थाओं को देखकर पानी की गुणवत्ता एवं नियमित होने वाली जांच को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए लाइफगार्ड एवं कोच की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम के स्विमिंग पूल की प्रशंसा की तथा समय मिलने पर स्वयं आने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के तैराकी के इच्छुक शहर वासियों के लिए एक बहुत अच्छी सुविधा है।
निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान एवं सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












