भू-माफियाओं के साथ पुलिस, किसान परिवार पर टूटा कहर, जांच के आदेश

0
106

विशेष संवाददाता, ग्वालियर।

ग्वालियर में किसान परिवार पर पुलिस का कहर टूटा है। जमीन की सीमांकन के बहाने पुलिस ने किसान परिवार को घेर कर जमकर पीटा है। यह पूरा मामला किसान की दो बीघा जमीन से जुड़ा हुआ है। ग्वालियर देहात के पिछोर थाना क्षेत्र के भर्रोली गांव के भगवान लाल कुशवाहा का 12 बीघा का खेत है यह जमीन 50 साल से भी पुरानी थी। लेकिन किस का आरोप है कि उनकी जमीन में राजस्व के बंदोबस्त के रिकॉर्ड में छेड़खानी करके दो बीघा जमीन को पड़ोस के गुप्ता परिवार को आवंटित कर दी गई। न्याय के लिए कुशवाह ने अदालत के दरवाजा खटखटाया। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन उससे पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारी अनिल नरवरिया और वहां के आरआई ने जबरदस्ती विवादित भूमि को सीमांकन के बहाने उनके पड़ोसी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य पुलिस की सहायता से कब्जा करना चाहा। जिसका किसान परिवार ने विरोध किया।

इस दौरान पिछोर थाने की पुलिस ने किसान परिवार पर बर्बरता दिखाते हुए। लाठी चार्ज कर दिया इस घटना में किसान परिवार की कुछ महिलाएं भी घायल हुई है उनके साथ भी बदसुलू की की गई है पीड़ित किसान आज अपने परिवार और अन्य सदस्यों के साथ ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना के पास पहुंचा। उनसे पूरी घटना की शिकायत की है। उन्होंने इस घटना की जांच ग्वालियर देहात के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा से कराकर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन किसान परिवार को दिया है। पीड़ित किसान का यह भी आरोप है कि पिछोर थाने की पुलिस और बनवारिया ने पैसे के लालच में उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं, किसान परिवार का कहना है कि पूर्व में जब उनकी शिकायत पर बंदोबस्त रिकॉर्ड की जांच की गई थी उसमें यह सिद्ध हो गया था कि जिस दो बीघा भूमि पर पड़ोसी कब्जा करना चाहता है और जिस पर विवाद बना हुआ है वह किस भगवानलाल कुशवाहा की ही है। लेकिन बावजूद नियम कायदों को दाग पर रखकर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागिरी करके परिवार को प्रताड़ित किया गया है। फिलहाल पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर संज्ञान ले लिया है।

इनका कहना है

मैंने दो बीघा जमीन सुनील शर्मा से खरीदी थी, उस पर कब्जा लेने पहुंचा था। कुशवाह परिवार ने शासकीय कार्य में बाधा डाला है, मेरी जमीन कब्जाने की कोशिश की है।

नंद किशोर गुप्ता

दोषी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर पुलिस वहां क्यों पहुंची। पुलिस द्वारा किसान परिवार की मारपीट का वीडियो भी आया है। इसकी एडिशनल एसपी से जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

अरविंद सक्सेना, आईजी ग्वालियर रेंज

LEAVE A REPLY