मुंबई – सोलापुर मंडल में दौंड-मनमाड सेक्शन पर बेलापुर-चितली और पुंनताम्बा स्टेशनों के बीच डबल लाइन चालू करने के संबंध में मध्य रेलवे सोलापुर मंडल गैर-इंटरलॉकिंग कार्य करेगा। उपरोक्त कार्य के कारण मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार होगा।

ए) ट्रेनों का रद्दीकरण
1. 11409 दौंड-निजामाबाद एक्सप्रेस दिनांक 01.03.2023 से 24.03.2023 तक रद्द रहेगी। 2) 11410 निजामाबाद-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01.03.2023 से 26.03.2023 तक रद्द रहेगी। 3) 01135 भुसावल-दौंड मेमू दिनांक 02.03.2023, 09.03.2023 16.03.2023 और 23.03.2023 को रद्द रहेगी। 4) 01136 दौंड-भुसावल मेमू 02.03.2023, 09.03.2023 16.03.2023 और 23.03.2023 को रद्द रहेगी।
बी) ट्रेनों का पुनर्निर्धारण:
निम्नलिखित ट्रेनों को पुणे से 15.25 बजे प्रस्थान के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा
1) 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 06.03.2023, 13.03.2023 और 20.03.2023।
2) 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 07.03.2023, 14.03.2023 और 21.03.2023।
3) 22845 पुणे-हटिया यात्रा शुरुआत दिनांक 01.03.2023, 05.03.2023, 08.03.2023 12.03.2023, 15.03.2023, 19.03.2023 और 22.03.2023।
4) 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 04.03.2023, 11.03.2023 और 18.03.2023।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस बुनियादी ढांचे के काम के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।












