शिमला – हिमाचल की राजधानी शिमला के उपमंडल कुमार सैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी मच गई है। प्राथमिक जांच में गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है। जानकारी के अनुसार, कुमारसैन के प्रेमनगर गांव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है, जिसके बाद बगीचे के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी है।

कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गांव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस मिली। बगीचे के मालिक रवि मेहता ने बताया की उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। मेहता ने बताया कि इस गुब्बारे से बच्चे खेल रहे थे। जब बच्चों से गुबारा कहा से मिला पूछा, तब बच्चों बताया कि ये गुबारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था।







