नेरवा में मां के साथ जा रहे बच्चे पर तेंदुए का हमला, झंझीड़ी में तेंदुआ घर के आंगन से निकलता दिखा

0
94

शिमला – राजधानी शिमला में तेंदुआ का आतंक फिर देखने को मिल रहा है। अब शिमला के नेरवा में मां के साथ जा रहे बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया वहीं शिमला के झंझीड़ी में भी तेंदुआ घर के आंगन से निकलता दिखा है। नेरवा में तेंदुए के हमले में घायल बच्चे को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है।

जानकारी के अनुसार शिमला के नेरवा की ग्राम पंचायत झिकनीपुल के शानग गांव में रात की यह घटना है। रात को 8 बजे मां और अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे 8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को घायल अवस्था में साथ लगती झाड़ियों में छोड़कर भाग गया और बच्चे के सिर और गले में गहरे घाव आए हैं। सिविल अस्पताल नेरवा से बच्चे को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया।

शिमला के झंझीड़ी में 3 दिन पहले रात के समय एक तेंदुआ दिखाई दिया। रात के साढ़े 8 बजे तेंदुआ पहले घर के आंगन से दबे पांव निकला। उसके बाद दूसरी जगह शिकार के लिए दबिश लगाई। लोग होली का जश्न मनाकर देर रात घर लौट रहे थे। गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया और उसकी चहल कदमी घर के साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। झंझीड़ी के रहने वाले विशाल ने बताया कि इससे पहले भी यहां एक दो बार तेंदुआ दिखा था। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। लोगों ने कहा कि यहां पैट डॉग के अलावा आवारा कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है, जिससे तेंदुआ शिकार करने आया होगा।

LEAVE A REPLY