ठाणे – भारत के उम्मीदवारों को विदेशों में नौकरी उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएएसडीसी) के माध्यम से दिनांक 21 फरवरी 2023 से 26 मई 2023 की अवधि के दौरान पहला अंतर्राष्ट्रीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है।
जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र की सहायक आयुक्त संध्या सालुंखे ने अपील की है कि इस रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी नौ अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कराएं. इस रोजगार मेले का कार्यक्रम इस प्रकार है।
एनएसडीसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्रों और नियोक्ता 21 फरवरी 2023 से 9 अप्रैल 2023 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। उसके बाद 10 अप्रैल 2023 से 16 अप्रैल 2023 के दौरान ऑनलाइन स्क्रीनिंग और भाषा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
read more – सायबर ठगो ने पहले तो बिना मांगे दिया लोन, फिर लगा दी 60 हजार की चपत
1 मई 2023 से 7 मई 2023 के बीच अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मैपिंग कराई जाएगी। 15 मई 2023 से 30 मई 2023 की अवधि के दौरान भारत भर के विभिन्न शहरों में प्राथमिक फेरा आयोजित किए जाएंगे। भारत भर के विभिन्न शहरों में 31 मई 2023 से 8 जून 2023 तक अंतिम फेरा आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राएं एनएएसडीसी की वेबसाइट पर जाएं। साथ ही विभिन्न कंपनियों/उद्यमियों को भाग लेने के लिए एनएएसडीसी की वेबसाइट पर जाना चाहिए। सहायक आयुक्त संध्या सालुंखे ने अपील की है कि ठाणे जिले के अधिक से अधिक नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले में भाग लें. अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, कलेक्टर कार्यालय परिसर, कोर्ट नाका,











