सायबर ठगो ने पहले तो बिना मांगे दिया लोन, फिर लगा दी 60 हजार की चपत

0
105

भोपाल –  राजधानी में सायबर ठगो ने नया तरीका निकाल कर एक निजी कंपनी के सेल्समैन को पहले तो बिना मांगे लोन दिया और जब फरियादी ने बिना मांगे आये लोन को वापस करना चाहा तब जालसाजो ने उससे लोन का पैसा लेने के दौरान 60 हजार रूपए ठग लिए। पिपलानी पुलिस के अनुसार बरखेड़ी, जहांगीराबाद में रहने वाले 35 वर्षीय देवेन्द्र रैकवार पुत्र भगवान दास ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन है।

अक्टूबर 2022 को उनके एकांउट में इंसेन्ट सैलरी एप के माध्यम से लोन के तौर पर 14 हजार रूपए जमा हुए थे। जबकि उन्होनें किसी तरह के लोन के लिये एप्लाई नहीं किया था। बाद में जब उन्होंने लोन की रकम वापस करने के लिए गुगल पर इंसेन्ट सैलरी एप के टोलफ्री नंबर को सर्च कर उसपर कॉल किया।

read more – गेंद लगने के बाद स्टंप्स के ऊपर ही टिकी रहीं बैल्स,

दूसरी और से फोन रिसीव करने वाले युवक ने खुद का नाम विकास बताते हुए कहा कि आपको एक हफ्ते बाद लोन के तौर पर मिले 14 हजार रूपए के ऐवज में 22 हजार रूपए जमा करना होगा, और यदि आप ऐसा नहीं चाहते तो मैनेजर से बात कर ले। उसके झांसे में आये देवेन्द्र रैकवार ने जालसाज विकास के दिए नंबर पर फोन लगाया। फरियादी ने दूसरे जालसाज से बात की और उसके मोबाइल नंबर पर फोन पे के माध्यम से 14 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद आरोपी ने लोन जमा करने की प्रक्रिया का झांसा देते हुए उसके मोबाइल पर ऐनी डेक्स एप डाउन लोड करा दिया। और बाद में तीन बार में उसके एसबीआई खाते से 60 हजार रूपए ट्रांसफर कर लिए। ठगी के समय फरियादी इंद्रपुरी पिपलानी में कंपनी के काम के सिलसिले में गया था। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर पहले उसने तलैया पुलिस को शिकायत की थी। जहां से उसे सायबर क्राइम भोपाल भेज दिया गया।

वहां शिकायत की जांच के बाद घटना स्थल पिपलानी का होने पर शिकायत पिपलानी पुलिस को भेजी गई। जिसके बाद पुलिस ने कल दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्जकर आगे की जॉच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY