भगवान परशुराम चल समारोह समितिः नायक व रिछारिया को मिली जिम्मेदारी

0
175

ग्वालियर – भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह समिति की बैठक सनाढ्य भवन रामकुई पर आयोजित की गई । इस बैठक में वर्ष 2023 के परशुराम चल समारोह हेतु सर्वसम्मति से जीवाजी यूनिवर्सिटी के राजेश नायक को संयोजक , युवा संयोजक रवि आनंद गौड एवं महिला संयोजक श्रीमती अनीता रिछारिया को मनोनीत किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष किशन मुद्गल द्वारा की गई ।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से केशव पांडे,  महेश मुद्गल,  अशोक शर्मा,अशोक पटसारिया,  महेन्द्र पटसारिया, के डी सोनकिया ,एस के शर्मा, श्रीराम शर्मा , विनोद कटारे , रामदास रिछारिया, अरुण शर्मा, प्रेम पचौरी, रामनारायण मिश्रा, अंबिका प्रसाद पचौरी, शशीकांत दिक्षित द्वारा वर्ष 2023 के चल समारोह कार्यक्रम को वेहतरीन बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए गए। सभा की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष किशन मुद्गल द्वारा अपने उदध्वोदन में चल समारोह को हर प्रकार से सफल बनाने हेतु आव्हान किया गया।

अंत में आभार प्रदर्शन महेंद्र शर्मा (विक्की) द्वारा किया गया। वर्ष 2022 की चल समारोह का आय-व्यय राकेश दीक्षित द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन  राकेश नायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बद्री नारायण शुक्ला , देवेन्द्र दुबे , विजय शर्मा,  प्रकाशवीर शर्मा,  जय अशोक बबेले, राजेंद्र मुद्गल,  गजेंद्र तिवारी, नरेंद्र शर्मा, शिव स्वरूप उपाध्याय,  विजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा,  श्रीमती कांता शर्मा एवं श्याम पाठक आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के द्वारा भगवान परशुराम का माल्यार्पण कर शपथ ली तथा सभी ब्राह्मण वरिष्ठ प्रभुत्व समाजिक लोगों ने आर्शीवाद प्रदान किया ।  आगामी होने वाले चल समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सफलता पूर्वक मनाया जाएगा

LEAVE A REPLY