मुंबई- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अब तक इस मामले पर अभिनेता ने चुप्पी साध रखी है, जबकि उनकी पत्नी लगातार नए-नए वीडियो जारी कर रही हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि अभिनेता ने इस विवाद के खत्म होने तक अपने घर से दूर रहने का फैसला किया है।
बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

अपनी पोस्ट में कंगना रनौत ने आगे लिखा- नवाज साहब ने अब तक जो कुछ भी कमाया, अपने भाईयों को दे दिया। उनकी पूर्व पत्नी जिसे उन्होंने कई सालों पहले ही तलाक दे दिया था, उसके लिए भी उन्होंने मुंबई में फ्लैट खरीदा और अपनी मां के लिए भी एक बंगला खरीदा। तब वह बहुत ही खुश थे, जो कुछ भी कर रहे थे उसे लेकर बहुत एक्साइटेड थे। लेकिन, अब यह क्या हो रहा है। मैंने अभी उनका वीडियो देखा है, वह सड़क पर खड़े हैं और वह उनका चुपके से वीडियो बना रही है। क्या बदमाशी है ये। ये सब देखकर बहुत रोने का मन कर रहा है। एक्टिंग जॉब से पैसे कमाना आसान काम नहीं है। एक्टर बहुत मेहनत करते हैं, तब जाकर वे पैसे कमाते हैं। वो कैसे घर को लेने का फैसला कर सकती है?
उल्लेखनीय है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बीते दिनों उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक्टर, उनकी मां और भाईयों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 6 फरवरी को एक्टर के वकील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई हैरतअंगेज खुलासे किए। उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन अपनी पत्नी आलिया से काफी समय पहले अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां और उनकी पत्नी आलिया के बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी के बीच का विवाद इन दिनों सुर्खी का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में एक्टर की वाइफ ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने इसी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए आलिया सिद्दीकी को निशाने पर लिया है।










