नारायण सिंह कुशवाह की खुली चेतावनी, उन्हें हल्के में न लें भाजपा

0
188

ग्वालियर
भाजपा के वरिष्ठ नेता तीन बार के विधायक व पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पार्टी को खुली चेतावनी दे दी है कि यदि ग्वालियर दक्षिण से समीक्षा गुप्ता या अनूप मिश्रा को चुनाव लड़ाने की कोशिश की तो वे उनका खुलकर बात करेंगे। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था और उन्होंने अपने निवास पर मीडिया को चर्चा के लिए बुलाया था तब यह बात कही।

कुशवाह इतनी मजबूती से पार्टी को यह खुली चेतावनी क्यों दी, 2018 के चुनाव परिणाम पर नजर कर लीजिए।

ये हैं 2018 में ग्वालियर (दक्षिण) विधानसभा के चुनाव परिणाम –
जो बताते हैं कि नारायण सिंह कुशवाह के तेवरों को हल्के में नहीं लिया जा सकता

प्रवीण पाठक कांग्रेस———–56369
नारायण सिंह कुशवाह भाजपा 56248
समीक्षा गुप्ता- निर्दलीय (भाजपा से बगावत)-30745

प्रवीण पाठक से नारायण सिंह कुशवाह – 121 वोट से हारे

राष्ट्रीय स्तर के नेता है नारायण सिंह

नारायण सिंह कुशवाह अपने समाज में राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। पहले वे कांग्रेस में थे लेकिन बाद में भाजपा से जुड़ गए और सबसे पहले पार्षद का चुनाव जीता। भाजपा ने उन्हें उन्हीं के ही गुरु कहे जाने वाले विधायक भगवान सिंह यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया। जीत कुशवाह की हुई और यादव चुनाव हार गए । इसके बाद लगातार वे दो बार विधायक रहे और मंत्री भी बने। यह सीट कुशवाह बाहुल्य है लेकिन महाराष्ट्रीयन, सिंधी और वैश्य समाज नारायण सिंह की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी बेदाग और स्वच्छ छवि भी जीत का कारण होती है।
पार्टी से बगावत कर हरा दिया चुनाव
लगातार चौथी बार भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को ही टिकट दिया। लेकिन भाजपा से महापौर रही समीक्षा गुप्ता ने अपनी पार्टी से विद्रोह कर निर्दलीय ताल ठोक दी और आखिर नारायण सिंह कुशवाह मात्र 121 वोट से हार गए कांग्रेस के प्रमोद पाठक चुनाव जीत गए।

भाजपा में शामिल हुई समीक्षा
राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि समीक्षा गुप्ता को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संरक्षण प्राप्त था, इसलिए बगावत के बाद भी और नारायण सिंह के चुनाव हारने के बाद भी समीक्षा को फिर से पार्टी में ले लिया गया। इससे नारायण सिंह खफा हो गए। अब दक्षिण की सीट पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा और समीक्षा गुप्ता दावेदारी कर रही है इसलिए नारायण सिंह कुशवाह ने खुलकर कह दिया है कि वह समीक्षा गुप्ता का खुलकर विरोध करेंगे उन्होंने अनूप मिश्रा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वह इधर उधर जा जाकर चुनाव लड़ते रहे हैं।

LEAVE A REPLY