ग्वालियर – में बहुमूल्य शासकीय जमीन को कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम करने वाले आरोपी के खिलाफ नायब तहसीलदार ने धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने नायाब तहसीलदारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आने वाले सर्वे क्रमांक 643 और 644 की 49 बीघा 15 बिस्वा जमीन को आरोपी द्वारा अपने नाम करने को लेकर कूट रचित तरीके से दस्तावेज तहसीलदार कार्यालय में प्रस्तुत किए गए जब नायब तहसीलदार ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस सर्वे क्रमांक 643 और 644 की जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं वह शासकीय भूमि है जो बहुमूल्य कीमत की जमीन है
जिसके बाद नायब तहसीलदार ने कूट रचित तरीके से दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले आरोपी अमृतलाल किरार के खिलाफ थाना पुरानी छावनी में शिकायत दर्ज कराई नायब तहसीलदार की शिकायत पर थाना पुरानी छावनी ने आरोपी अमृतलाल किरार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अमृतलाल की तलाश शुरू कर दी है












