बिजौली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपाचे गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है

0
71

ग्वालियर –  शहर की बिजौली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपाचे गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।यह लोग ग्रामीण क्षेत्र में जा रहे दंपतियों को लूटने की चार घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन में दो घटनाएं भिंड की है जबकि दो ग्वालियर के बिजौली और पिछोर इलाके की हैं ।

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चार मोबाइल दो टॉप्स पिस्तौल नुमा लाइटर मंगलसूत्र पर्स मोटरसाइकिल आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश विकास और राजेश कुशवाह भिंड के रहने वाले हैं। जबकि धर्मेंद्र और अभिषेक कुशवाह दतिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं। इन बदमाशों ने 11 दिसंबर की रात को अपनी पत्नी का इलाज करा कर गांव लौट रहे के रतवाई गांव के आकाश बाल्मीकि और उसकी पत्नी से नकली पिस्टल यानी लाइटर दिखा कर लूट की थी।

इसी तरह अगले ही दिन आरोपियों ने प्रदीप बघेल निवासी इकोना से पिछोर थाना क्षेत्र के घोघा टोल प्लाजा के पास लूट की थी ।इस लूट में बदमाशों में उनसे ₹7000 नगद मोबाइल तथा अन्य सामान लूटा था। दोनों ही घटनाओं में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था ।इस बीच पुलिस को सूचना मिलेगी चंद्रपुरा तिराहू के पास आरोपी खड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी करके दबोच लिया। बदमाशों ने ये दोनों लूटों के अलावा भिंड की दो लूट भी स्वीकार की हैं। उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है ।

LEAVE A REPLY