महिला महोत्सवः फायरलेस कुकिंग व थाली सजाओ प्रतियोगिता, उत्साह से

0
163

-फायर लेस कुकिंग एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता संपन्न

एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर महिलाओं के लिए फायर लेस कुकिंग प्रतियोगिता एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है वर्ग में 18 साल से 25 साल तक की बालिकाएं एवं एवं वर्ग भी में महिला वर्ग रही।

आज के इस फायर लेस कुकिंग प्रतियोगिता एवम् पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में विजेता एवम् उप विजेता इस प्रकार है-

फायर लेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया मंगल, द्वितीय स्थान कामाक्षा गर्ग, तृतीय स्थान मंजू गुप्ता, सांत्वना पुरस्कार सुनीता गुप्ता वर्षा गुप्ता, पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में कामाक्षा गर्ग, प्रिया मंगल, विपिन पवैया, सांत्वना पुरस्कार कृष्णा कुशवाह

महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता 1 फरवरी को

संस्था की संयोजिका डॉ शिखा कटठल एवम् उप संयोजिका डॉ प्रीति रस्तोगी, रश्मि श्रीवास्तव, रूचि विजपुरिया, मोनिका सेठी ने बताया कि इस एक फरवरी को 12 बजे से दो आयु वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता , युगल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में प्रतिभागी वैस्टर्न एवम् क्लासिकल डांस पर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 5 प्रतिभागी होना चाहिए। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY