बदलती जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खान-पान के कारण गैस की समस्या आम है। आजकल यह समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। कई बार खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर लिया जाता है, जिससे गैस की समस्या और बढ़ जाती है।
ऐसे में खानपान का ध्यान रखकर आप गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों को खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

1. डेयरी उत्पादों का अत्यधिक सेवन – डेयरी उत्पादों में लैक्टोज होता है, जिसे आसानी से पचाना मुश्किल होता है। अगर आपको पहले से ही गैस की समस्या है तो आप दूध, दही, पनीर आदि का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं।
2. खट्टे फलों का सेवन – खाली पेट खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, मौसंबी आदि खाने से बचें। इससे पेट में गैस बनने की संभावना रहती है।
3. बीन्स खाने से बचें – विशेषज्ञों के अनुसार बीन्स में रैफीनोज उच्च मात्रा में पाया जाता है, जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
4. मूली के सेवन से परहेज करें – मूली को पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए मूली का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है।
5. चाय और कॉफी का सेवन – चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो पेट में एसिडिटी पैदा करता है। इसलिए अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें।
6. दालें – दालों में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, लेकिन कई दालें पेट में गैस भी पैदा करती हैं। उदाहरण के लिए, काली दाल और अरहर एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकते हैं।












