डस्टबीन में आग लगाने वाले पर एफआईआर कराने का दिया निर्देश

0
86

निगमायुक्त ने किया स्वच्छता का निरीक्षण

ग्वालियर  – ग्वालियर दिनांक 15 मार्च 2023- नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल तानसेन के पास लगे डस्टबीन में किसी के द्वारा आग लगाकर उसे खराब करने की सूचना मिलने पर निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर डस्टबीन को देखा। साथ ही डस्टबीन में आग लगाने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने बालभवन के पास सडक पर पतझड के कारण पत्तों के गिरने से हुआ कचरा दिखा। निगमायुक्त ने कचरे को तत्काल साफ करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने चेतकपुरी में तैयार होने वाले तुलसी पार्क की भूमि का निरीक्षण किया। इस भूमि पर पूर्व में कचरे और मलबे का ढेर लगा हुआ था। जिसकी सफाई कराने के बाद इस भूमि पर तुलसी पार्क विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। निगमायुक्त ने इसके बाद थीम रोड का निरीक्षण किया और वहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एजी आफिस पुल के नीचे बने वर्कशाप का निरीक्षण किया और वहां पर बने पार्क को देखा।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजयराज, उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, कार्यशाला प्रभारी श्री शैलेन्द्र सक्सैना, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल, मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY